{"_id":"7c716a2f85edb3a10d44f50b649bd2f1","slug":"oleks-hthura-and-mudha-team-won-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड हाईजीन चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में ओलेक्स, हथौरा और मौदहा टीम जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड हाईजीन चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में ओलेक्स, हथौरा और मौदहा टीम जीतीं
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलेक्स, हथौरा और मौदहा टीमों ने लीग मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। हथौरा इलेविन के आशुतोष राणा ने टूर्नामेंट का पहला शतक जमाते हुए 103 रनों की पारी खेली। शनिवार को रब्बानी इलेविन व ओलेक्स क्लब, बदौसा व मौदहा भिड़ेंगे।
विज्ञापन
राइफल क्लब ग्राउंड पर पहले ओलेक्स क्लब ने लकी 30 और राहुल के 28 रनों की बदौलत निर्धारित 15 ओवर में 116 रनों का लक्ष्य रखा। अनिल ने चार विकेट लिए। जवाब में अलीगंज इलेविन की टीम 112 रनों पर सिमट गई। जहीर ने 42 और नजीब ने 16 रन बनाए। लकी ने तीन को आउट किया। दूसरे मैच में हथौरा इलेविन ने पहले 161 रन बनाए।
विज्ञापन
आशुतोष राणा ने 40 गेंदों पर 13 छक्के और तीन चौकों की मदद से 103 रन बनाए। इकबाल ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्टार ब्वायज टीम 55 रनों पर आल आउट हो गई। जाहिद ने पांच और आशुतोष ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।
विज्ञापन
तीसरे मैच में मौदहा इलेविन ने पहले 163 रन बनाए। मौदहा इलेविन के गुफरान ने 57 और बच्चू ने 20 रनों का योगदान दिया। विराट ने चार खिलाड़ियों को आउट किया। जवाब में मऊरानीपुर की पूरी टीम 112 रनों पर ढेर हो गई। बिसहत ने 34 रनों की पारी खेली। गुलफाम ने तीन विकेट लिए।
अंपायर डीके, शालू, हैदर, शरन थापा और राजेंद्र अवस्थी, स्कोरर गुड्डू, अरबाज, कमेंटेटर महेश साहिल, चांद, गुड्डू और मैच रेफरी नफीस गावस्कर रहे।
वालीबाल में सात टीमें अगले दौर में
बांदा। राजकीय इंटर कॉलेज ग्राउंड में मंडल स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में पल्हरी, इचौली, कछार का पुरवा, मिनी स्टेडियम, गोयरा, कबरे का पुरवा और मेजबान टीम ने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
स्वराज क्लब के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का शनिवार को तिंदवारी विधायक दलजीत सिंह ने उद्घाटन किया। मंडल की 18 टीमें भाग ले रही हैं। पहले मैच में मेजबान जीआईसी टीम ने खैराडा को 25-22 से पराजित किया। चौधरी पहलवान सिंह इंटर कॉलेज, इचौली ने संजय क्लब, हजारी पुरवा को 25-21 को हराया।
युवक मंगल दल, पल्हरी ने महोबा को कांटे के मुकाबले में 25-21 से हराया। कछार का पुरवा ने लोहरा को 25-17, मिनी स्टेडियम गोयरा ने नटराज क्लब, नौहाई को 25-23, गोयरा ने चटसरा को 25-6 और कबरे का पुरवा ने पड़वार को 25-23 से शिकस्त दी।
संयोजक संयुक्त विकास आयुक्त हीरालाल, शिव कुमार गुप्त, अमित त्रिपाठी, जीआईसी प्रधानाचार्य संतोष कुमार देव पांडेय, मेजर मिथलेश पांडेय, सबल सिंह, अशोक त्रिपाठी जीतू, अरुण अवस्थी, सुनील गौतम व निर्णायक रविंद्र कुमार राजू, कल्पना द्विवेदीलआदि मौजूद रहे।
खेल विजेताओं को इनाम
बांदा। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में दुरेड़ी स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद के समापन पर शनिवार को विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में इंदिरा पुरवा की मणिकांति, गुड्डन देवी और प्रभा पाल क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में अंजलि (दुरेड़ी) ने पहला स्थान पाया। सीता व रीना दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में दीपक प्रथम, संदीप यादव द्वितीय व सत्यप्रकाश तृतीय रहे।
800 मीटर दौड़ में नंद किशोर अव्वल रहा। इसी प्रकार महेश व सूबेदार दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग कुर्सी दौड़ खुशबू ने जीती। संगीता द्वितीय व नीतू तृतीय रहीं। बालक वर्ग गोला फेंक में शैलेंद्र सिंह, सलमान व नंदकिशोर पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
लंबी कूद में सूरज सिंह प्रथम, सत्यप्रकाश द्वितीय व रजनीश ने तीसरा स्थान पाया। वालीबाल में बड़ोखर ब्लाक विजेता और बबेरू ब्लाक उप विजेता रही। एकलव्य महाविद्यालय प्राचार्य एसएस हसन, नेहरू युवा केंद्र समन्वयक राजेश मोहन, बाल गोविंद त्रिपाठी, सबल सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, जेपी यादव, चंद्रिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।