{"_id":"7762552f174989040e763f2a99cdb122","slug":"oleks-and-hthura-ilavin-reached-the-semifinals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईजीन बुंदेलखंड चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट : ओलेक्स और हथौरा इलेविन सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईजीन बुंदेलखंड चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट : ओलेक्स और हथौरा इलेविन सेमीफाइनल में
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 15 Feb 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईजीन बुंदेलखंड चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में ओलेक्स ने रब्बानी क्लब को रोमांचक मुकाबले में तीन रनों से हरा सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में हथौरा ने मौदहा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
राइफल क्लब ग्राउंड पर रविवार को पहला क्वार्टर फाइनल मैच ओलेक्स और रब्बानी क्लब के बीच खेला गया। पहले ओलेक्स क्लब ने 94 रनों का लक्ष्य रखा। बाघमन ने 26 रन बनाए। जीतू ने तीन और विवेक ने दो विकेट लिए। जवाब में रब्बानी क्लब की पूरी टीम 90 रनों पर सिमट गई। मनोज ने 27 रन बनाए। सुमित ने पांच खिलाड़ियों को आउट किया।
विज्ञापन
दूसरे क्वार्टर फाइनल में पहले हथौरा इलेविन ने जाहिद के 56 और उमेश के 30 रनों की बदौलत 133 रन बनाए। हयात ने तीन को आउट किया। मौदहा इलेविन के सभी खिलाड़ी 76 रनों पर ढेर आउट हो गए। आसिफ ने 30 रन बनाए।
विज्ञापन
हथौरा इलेविन के बालर जाहिद व आशुतोष ने तीन-तीन विकेट लिए। अंपायर राजेंद्र अवस्थी, डीके, नफीस गावस्कर, सुमित, स्कोरर गुड्डू, दीपू, अबरार, कमेंटेटर शरन, चांद व शिवा अवस्थी रहे।