फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Old man hanged from railroad of highway bridge

हाईवे पुल की रेलिंग से वृद्ध ने लगाई फांसी

Sat, 18 Jul 2020 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Old man hanged from railroad of highway bridge
Old man hanged from railroad of highway bridge - फोटो : BANDA
बांदा। नेशनल हाईवे पर बने ओवरब्रिज की रेलिंग पर वृद्ध ने लुंगी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शव पर राहगीरों की नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी। प्रथमदृष्टया आत्महत्या की वजह बीमारी और घरेलू कलह बताई जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गायत्री नगर के नंदकिशोर विश्वकर्मा (85) शनिवार को सुबह करीब 10 बजे घर से निकले। कुछ दूर स्थित बांदा-बहराइच नेशनल हाईवे पर आदर्श बजरंग इंटर कालेज रेलवे क्रासिंग पर बने ओवरब्रिज पर रेलवे कालोनी के पास पुल की रेलिंग में लुंगी बांधकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद आसपास के लोगों ने शव लटकता देखा। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के जेब में मिले आधारकार्ड से शिनाख्त की। नाती राजेश ने बताया नंद किशोर सांस और गैस की बीमारी से पीड़ित थे। इलाज कराने के बाद आराम नहीं मिल रहा था। उधर, यह चर्चा रही कि घर वालों की उपेक्षा से क्षुब्ध होकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में फांसी पर झूला किसान
बेंदाघाट। तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव के मजरा लाहा क्योटरा में 36 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे पत्नी से हुआ विवाद बताया गया है। घटना शनिवार की सुबह की है। संतराम निषाद पुत्र रामचरण निषाद का पत्नी माया से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वह घर से बिना खाना खाए घर के नजदीक रह रही मां शिवकली के घर पहुंच गया और वहां से खाना खाने के बाद भैंस चराने चला गया।
खेत में महुआ के पेड़ से लुंगी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पास के खेत में जानवर चरा रहे किसानों की नजर पड़ी तो परिजनों को सूचना दी। चाचा फूलबरण ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विवेक सिंह और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

तिंदवारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी का आपसी विवाद बताया गया है। इसी से क्षुब्ध होकर फांसी लगाई। मृतक संतराम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। एक भाई की मौत कैंसर से हो चुकी है। छोटा भाई राजकरण है। मृतक की पत्नी के अलावा दो पुत्र लवलेश (11), लवकुश (8) हैं। संतराम मनरेगा व अन्य मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed