{"_id":"5ec41a778ebc3e90a654217b","slug":"old-man-dies-due-to-fire-in-the-house-daughter-and-daughter-in-law-burnt-banda-news-knp5610012132","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग से वृद्धा की मौत, पुत्री व पुत्रवधू झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग से वृद्धा की मौत, पुत्री व पुत्रवधू झुलसे
विज्ञापन
बबेरू। मकान में लगी आग से वृद्ध महिला की जलकर मौत हो गई। उसकी पुत्री और पुत्रवधू गंभीर रूप से झुलस गई। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है।
घटना मंगलवार को बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परास गांव की है। लाला प्रसाद के मकान में दोपहर को आग लग गई। घरवालों के मुताबिक खाना बनाते समय भड़की चिंगारी से मकान में आग लगी। आग की लपटों में घिरकर गृह स्वामिनी मुन्नी देवी (70) पत्नी लाला गंभीर रूप से झुलस गई और उसकी मौत हो गई। उसकी पुत्री आरती (33) और पुत्रवधू रेखा (35) पत्नी राजेश गंभीर रूप से झुलस गईं। अटारी में रखे भूसे से आग ने और विकराल रूप ले लिया। आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा।
ग्रामीणों ने अथक परिश्रम के बाद आग पर काबू पाया और झुलसी महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। एसडीएम महेंद्र प्रताप, सीओ राजीव प्रताप, कोतवाली प्रभारी जयश्याम पांडेय मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
उधर, अतर्रा थाना क्षेत्र के नगनेधी गांव में मंगलवार को दोपहर घर की सफाई करते समय तार के संपर्क में आ जाने से रामप्यारी (45) पत्नी हरवंश करंट से झुलस गई। बेहोश अवस्था में उसे सीएचसी पहुंचाया गया। वहां इलाज किया जा रहा है।