फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Old lady dies in loader collision, husband and nephew injured

Banda News: लोडर की टक्कर से वृद्धा की मौत, पति और भांजा घायल

Wed, 09 Jul 2025 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Old lady dies in loader collision, husband and nephew injured
गुजरिया - फोटो : :शंभूदयाल की फाइल फोटो ।
बांदा। पति और भांजे के साथ घर जा रही बाइक सवार वृद्धा को मंगलवार की रात साढ़े 10 बजे पीछे से आए लोडर ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़ी। इससे मौत हो गई। पति और भांजा गंभीर घायल हो गए। उन्हें कमासिन सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सोनू ने बताया कि मां गुजरिया (68) रिश्तेदारी में पिता मोहन के साथ कालूपुर गांव गई थीं। वहां से रात करीब साढ़े 10 बजे दोनों भांजे भुरुवा के साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में मरका गांव की सड़क पर सरकारी स्कूल के पास पीछे से आए लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मां बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे में सिर में चोट आने से मौत हो गई। पिता मोहन व भांजा भुरुआ घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें कमासिन सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

सोनू ने बताया कि वह तीन भाई हैं। पिता के नाम 10 बीघा जमीन है। कमासिन थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी ने बताया कि सड़क हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed