{"_id":"641997d62aa294d0540135ec","slug":"old-farmer-died-due-to-car-collision-banda-news-c-12-1-135439-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: कार की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: कार की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत
विज्ञापन
पुत्र की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट
तिंदवारी थाना क्षेत्र के पंडितों का डेरा बेंदा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा/तिंदवारी। बकरी चराकर खेत से लौट रहा वृद्ध किसान कार की चपेट में आकर घायल हो गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बेटे ने कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के पंडितो का डेरा बेंदा गांव निवासी रामेश्वर मिश्रा (65) सोमवार की देर शाम खेत में बकरी चराने गए थे। लौटते समय रास्ते में आई कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे रामेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन लेकर पीएचसी गए। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। जिला अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर कानपुर के लिए रेफर किया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में देर रात उसकी मौत हो गई।
बेटे कमल मिश्रा ने बताया कि वे सब खेती किसानी करते हैं। पिता पांच भाई थे। कार चालक पर जानबूझकर टक्कर मारकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुत्र की तहरीर पर कार चालक रामजी मिश्रा निवासी बेंदा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि पुत्र की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।