फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Officers will inspect the examination centers today

अफसर आज करेंगे परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

Sun, 13 Mar 2022 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Officers will inspect the examination centers today
बांदा। 24 मार्च से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए परीक्षा केंद्रों का सोमवार को मंडल स्तरीय अधिकारी निरीक्षण करेंगे। उनका मुख्य फोकस वायस रिकार्डर, सीसीटीवी कैमरे आदि व्यवस्थाओं पर होगा। इस वर्ष जनपद में 40,208 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष हाईस्कूल में 21,255 परीक्षार्थी हैं। इनमें 11,729 बालक और 9526 बालिकाएं हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट में 18,953 परीक्षार्थियों में से 10,310 बालक और 8,643 बालिकाएं हैं। जनपद में 63 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मानक के मुताबिक, यहां सीसीटीवी कैमरे, वायस रिकार्डर, पेयजल, विद्युत, शौचालय आदि की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

उधर, सोमवार से संयुक्त शिक्षा निदेशक संजय यादव और उप शिक्षा निदेशक मंशाराम परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इसके अलावा राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सकते हैं। डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि जिलास्तरीय कंट्रोल रूम से केंद्र प्रभारियों को परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed