फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Offer prayers for peace prayers sought

नमाज अदा कर मांगी अमन की दुआ

Fri, 25 Sep 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 25 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Offer prayers for peace prayers sought

बकरीद (ईदुलअजहा) पूरे जोश और अकीदत के साथ मनाई गई। मुख्य नमाज ईदगाह में हुई। अन्य मस्जिदें भी नमाजियों से खचाखच रहीं।

विज्ञापन


नमाज अदा कर मुल्क में अमन और चैन की दुआ की गई। इसी के साथ तीन दिन तक चलने वाली कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। पहले दिन सबसे ज्यादा कुर्बानी दी गई।

शुक्रवार को बकरीद पर ईदगाह में हजारों अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। हथौरा के हाफिज कारी हबीब अहमद (संचालक, मदरसा हथौरा) ने नमाज अदा कराई। कारी मौलाना रियाज ने खुतबा सुनाया। इसके पूर्व मौलाना ने तकरीर में बकरीद, कुर्बानी और हज का महत्व बताया। नमाज के बाद सामूहिक दुआ हुई। एक-दूसरे से गले मिलकर ईदुलअजहा की मुबारकबाद दी।

ईदगाह के बाहर चौराहे पर डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, डीएम सुरेश कुमार, एसपी आरपी पांडेय, एडीएम डीएस पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव, एएसपी आशुतोष शुक्ल, सीओ विनोद सिंह, एसडीएम विनय कुमार पाठक, सांसद विशंभर प्रसाद निषाद, कांग्रेस विधायक विवेक कुमार सिंह, सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी आदि ने गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। ईदगाह के इर्दगिर्द पुलिस का कड़ा पहरा रहा।

कालवनगंज स्थित शेख सरवर साहब की मस्जिद में ईदगाह के बाद नमाज हुई। मौलाना मेराज मसूदी (अकील मियां) ने नमाज अदा कराई। कालवनगंज मरकजवाली मस्जिद, गौसिया मस्जिद, केवटरा ईदगाह, ऊंट मोहाल, रब्बानिया व पीरा मस्जिद और जेल में भी नमाज अदा की गई।

बबेरू कस्बा समेत हरदौली, आलमपुर, बगेहटा, गौरी खानपुर, निभौर, अनौसा, फुफुंदी, सिमौनी, पतवन, औगासी, पन्नाह, मरका, तिलौसा और सतन्याव सहित मुस्लिम बाहुल्य गांवों में बकरीद जोश के साथ मनाई गई।

नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। पुरानी तहसील के पास मस्जिद में मुख्य नमाज अदा की गई। एसडीएम प्रहलाद सिंह, सीओ यशवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

नरैनी कस्बा समेत गोरे पुरवा, नसेनी, जमवारा, लहुरेटा, हड़हा, कबौली, करतल, पनगरा, रंजीतपुर, स्योढ़ा, शेरपुर, कालिंजर, हुसैनपुर, शेखनपुर, मसौनी आदि गांवों में बकरीद की नमाज अदा की गई।

अतर्रा में बकरीद की मुख्य नमाज रजा जामा मसजिद (नरैनी रोड) में आला हजरत जमात बरेली और और बदौसा रोड स्थित मस्जिद में अहमद रजा नायब पेश इमाम ने नमाज अदा कराई।

जामा मस्जिद अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हनीफ, मोहम्मद रईस, गुलाम मुस्तफा, मोहम्मद रफीक, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा जाटव, पूर्व अध्यक्ष कल्लूराम जाटव, सपा नगर अध्यक्ष संजय साहू, बसपा समर्थित डीडीसी प्रत्याशी विनीतिका द्विवेदी, मयंक द्विवेदी, गिरीश कुमार चौरिहा आदि मौजूद रहे।

एसडीएम एके पुष्कर व सीओ किरन सिंह, इंसपेक्टर राकेश पांडेय सुरक्षा व्यवस्था संभाले रहे। ओरन में नूरी मसजिद में बकरीद की मुख्य नमाज अदा हुई। बाबू खान, भोला खान, इमाम बक्श, अली हुसैन इत्यादि शामिल रहे। गिरवां क्षेत्र की 11 मसजिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई।

इसके अलावा शेरपुर, हुसैनपुर, शेखनपुर, रीगा, इस्लामपुर, मदरसा गिरवां, जखनी, बरसड़ा, जमरेही और महुआ समेत मुस्लिम बाहुल्य गांवों में बकरीद की धूम रही।

मटौंध, बदौसा, कालिंजर, चिल्ला, खप्टिहा कलां प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी बकरीद धूमधाम से मनाई गई।  कोर्रही प्रतिनिधि के मुताबिक ईदगाह में पेश इमाम ऐनुल हक ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी। तहसीलदार श्याममणि, थानाध्यक्ष आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed