फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Number of corona infected in Banda is 22

बांदा में कोरोना संक्रमितों की संख्या 22 हुई

Mon, 18 May 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Number of corona infected in Banda is 22
बांदा। कई दिनों की खामोशी के बाद यहां एक और पॉजिटिव मरीज जुड़ गया है। इन्हें मिलाकर जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। इनमें तीन निगेटिव हो चुके हैं। अब जनपद में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या 9 हो गई है। सोमवार को 13 पॉजिटिव मरीजों को मेडिकल कालेज से डिस्चार्ज कर होम क्वारंटीन में भेज दिया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि नरैनी क्षेत्र के नसेनी गांव का 33 वर्षीय युवक मुंबई से बाइक से एक साथी के साथ गांव आ रहा था। बांदा से करीब एक किलोमीटर पहले बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

उसके पैरों में दो जगह फ्रैक्चर हुआ। उसे कानपुर रेफर कर दिया गया था। कानपुर के एक नर्सिंगहोम से उसका सैंपल जांच को भेजा गया था। उसे संक्रमित (पॉजिटिव) पाया गया है। मंडलायुक्त ने बताया कि मौजूदा समय में अब बांदा जिले में 9 सक्रिय संक्रमित मरीज है। शेष को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राजकीय मेडिकल कालेज में सोमवार को सात नए मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किए गए हैं। यह सभी चित्रकूट जनपद के हैं। अब तक यहां आइसोलेशन में 202 लोगों को भर्ती किया जा चुका है। जिसमें 179 डिस्चार्ज हो चुके हैं।

उधर, अब तक 843 सैंपल में निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। मंडलायुक्त ने बताया कि 15 मई को भेजे गए 18 नमूनों में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसी तरह 17 मई को भेजे गए 26 नमूनों की सोमवार को प्राप्त रिपोर्ट में सभी निगेटिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed