फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nuh Mewat burnt effigy in protest against violence

Banda News: नूह मेवात हिंसा के विरोध में पुतला फूंका

Thu, 03 Aug 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Nuh Mewat burnt effigy in protest against violence
बांदा। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने हरियाणा के नूह मेवात में विहिप द्वारा आयोजित धार्मिक ब्रजमंडल यात्रा में हिंसा के विरोध में जुलूस निकालकर कचहरी तिराहे पर आंतकवाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन

संकटमोचन मन्दिर प्रांगण में एकत्र होकर अशोक लाट चौराहे तक धार्मिक नारे कावड़ यात्रियों का अपमान नही सहेगा हिन्दुस्तान, इस्लामिक जिहाद मुर्दाबाद,भारत माता की जय के नारे लगाते हुए मार्च निकाला और इस्लामिक जिहाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस दौरान बजरंग दल के पूर्व प्रान्त सुरक्षा प्रमुख प्रभाकर चन्देल के बताया कि हरियाणा सरकार को भी उत्तर प्रदेश सरकार की तरह इन जिहादियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही करें अन्यथा की स्थिति के संगठन सड़को पर उतरने के लिये बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विहिप जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी ने बताया की नूह में जिस प्रकार जिहादियों द्वारा हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या की गई उसका हम कड़ा विरोध करते है एवं हरियाणा सरकार से मांग करते है कि पूरे मेवात के काबिंग कराकर जिहादियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही करें।
बजरंग दल जिला संयोजक केपी प्रजापति, विभाग सह संयोजक महेंद्र धुरिया शम्भू, अंकित पाण्डेय, प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed