फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   NSA should take action if government worker is attacked

सरकारी कर्मी पर हमला हो तो एनएसए की करें कार्रवाई

Mon, 21 Dec 2020 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
NSA should take action if government worker is attacked
NSA should take action if government worker is attacked - फोटो : BANDA
बांदा। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश ने टॉप टेन अपराधियों को सूचीबद्ध कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला अपराधों से संबंधित मामलों और लंबित विवेचनाओं के निस्तारण में तेजी लाने को कहा। कहा कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी पर हमला करने वालों के खिलाफ एनएसए लगाएं और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की संपत्ति कुर्क की जाए।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में एडीजी ने बांदा और महोबा जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। बिंदुवार अपराधों की समीक्षा की। निर्देश दिए कि मिशन शक्ति के तहत थानों में खोले गए महिला हेल्प डेस्क में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण करें। जिले के सूचीबद्ध व हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाए। इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजें।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा पेश किए गए प्रति वर्ष कम होते आपराधिक ग्राफ पर एडीजी ने संतोष जताया। उन्होंने आने वाले नए वर्ष में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभी से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान चलाकर अवैध शराब बनाने वालों पर कार्रवाई करने को कहा। अधिकारियों व कर्मचारियों पर हमला करने वालों पर एनएसए की कार्रवाई की जाए। बैठक में चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायणा, एसपी डा.एसएस मीणा सहित बांदा व महोबा के अपर एसपी, सीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed