{"_id":"632a01dd6a96257e1e2bc5bf","slug":"now-pay-water-bill-online-banda-news-knp719205247","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदाः अब पानी का बिल ऑनलाइन जमा करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदाः अब पानी का बिल ऑनलाइन जमा करें
विज्ञापन
ऑनलाइन बिलिंग का शुभारंभ करते मंडलायुक्त आरपी सिंह
- फोटो : BANDA
बांदा। मंडलायुक्त आरपी सिंह ने मंगलवार को भूरागढ़ जल संस्थान कार्यालय में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन बिलिंग प्रक्रिया का शुभारंभ बटन दबाकर किया। अब चित्रकूट धाम मंडल के चारों जनपदों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर एवं महोबा में उपभोक्ता ऑनलाइन बिल जमा कर सकेंगे। इस दौरान आयुक्त ने बताया कि चारों जिलों की वेबसाइट अलग-अलग हैं।
मंडलायुक्त ने बताया है कि उपभोक्ता वेबसाइट का प्रयोग कर अपने जलकर एवं जल मूल्य का बिल ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके बाद पे बिल में जाकर धनराशि भी आसानी से जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में 4460 और ग्रामीण क्षेत्रों में 210 रुपये जल संस्थान में जमा कर उपभोक्ता कनेक्शन वैध करा सकते हैं। मंडलायुक्त ने महाप्रबंधक जल संस्थान पुरुषोत्तम कुमार यादव को निर्देश दिए कि क्षेत्र का सर्वे कराकर अवैध कनेक्शन धारकों को चेक कराकर उन्हें नियमित कराएं। जिससे कि जल संस्थान की आय में वृद्धि हो सके। महाप्रबंधक ने बताया कि जलकर की वसूली की जा रही है। लक्ष्य से लगभग 17 लाख रुपये अधिक की जलकर वसूली अभी तक की गई है। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन अमरपाल सिंह, अभियंता गंगा सागर सोनकर सहित जल संस्थान के कई अधिकारी मौजूद रहे।
इन वेबसाइट पर जाकर बिल जमा करें
जनपद वेबसाइट
बांदा www.jsbanda.com
चित्रकूट www.jschitrakoot.com
हमीरपुर www.jshamirpur.com
महोबा www.jsmahoba.com