फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Now cleaning campaign in Adhan village

अधांव गांव में अब सफाई अभियान

Wed, 30 Jun 2021 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Now cleaning campaign in Adhan village
Now cleaning campaign in Adhan village - फोटो : BANDA
बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात में जनपद के अधांव गांव में मेड़बंदी की सराहना किए जाने के बाद इस गांव के बाशिंदों में जोश और जागा है। मेड़बंदी के साथ अब गांव में सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को गांव के बजरंग बली आश्रम में सफाई कर्मी और ग्रामीणों ने एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया। गांव के कार्यकर्ता रामबाबू तिवारी भी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के उत्साहवर्धन से गांव के लोगों में और जज्बा जागा है।
विज्ञापन

आश्रम के स्वामी सीताराम दास महाराज ने कहा कि जहां सफाई होती है वहां भगवान का वास होता है। घर और गांव को साफ-सुथरा रहना चाहिए। गांव के युवक सुशील, राजाराम यादव, देवनाथ, स्वामी सीताराम, संजय तिवारी, राजा भइया, बाबूलाल, राधेरमण, भोला यादव, ब्रजकिशोर दीक्षित, बाबूलाल परिहार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed