फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Now 24 hour CT scan and digital X-ray at Rani Durgavati Medical College

Banda News: रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में अब 24 घंटे सीटी स्कैन और डिजिटल एक्सरे

Sun, 20 Jul 2025 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Now 24 hour CT scan and digital X-ray at Rani Durgavati Medical College
रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में डिजिटल एक्सरे मशीन का ट्रायल करते प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कौशल। - फोटो : संवाद
बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में अब इमरजेंसी में 24 घंटे डिजिटल एक्सरे होंगे। सोमवार से यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। शासन की ओर से भेजी गई डिजिटल एक्सरे मशीन का शनिवार को ट्रायल हो गया है। इसके अलावा सिटी स्कैन कराने वाले मरीजों को भी बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें भी यह सुविधा 24 घंटे मेडिकल कॉलेज में मिलेगी।
विज्ञापन

रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में अभी तक इमरजेंसी विभाग में मैन्यूअल एक्सरे की व्यवस्था थी। इससे एक्सरे में प्रिंट निकलने में काफी देर होती थी जिससे मरीजों को इंतजार करना पड़ता था। डिजिटल एक्सरे मशीन आने से यह व्यवस्था अब सुचारू रूप से चलेगी। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन इमरजेंसी में 100 से 150 मरीज आते हैं। इनमें से ज्यादातर हादसों के शिकार मरीजों को एक्सरे व सिटी स्कैन कराने की जरूरत पड़ती थी। अगर सब कुछ ठीक रहा तो सोमवार से यह व्यवस्था मेडिकल कॉलेज में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से डिजिटल एक्सरे मशीन रानी मेडिकल कॉलेज को मिल गई है। मशीन का ट्रायल भी करके देख लिया गया है। सोमवार से मरीजों को डिजिटल एक्सरे 24 घंटे मिलेगा। इसके अलावा सिटी स्कैन मशीन से भी सिटी स्कैन की रिपोर्ट 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। डॉ. सुनील कौशल , प्रधानाचार्य, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed