फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Notice to the Manager of SBI Main Branch

एसबीआई मुख्य शाखा के प्रबंधक को नोटिस

Wed, 29 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Notice to the Manager of SBI Main Branch
बांदा। उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम के चेकों में अड़ंगेबाजी कर लौटा दिए जाने पर फोरम ने भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। बैंक के लेखाकार को साथ लेकर पांच जनवरी को फोरम में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

फोरम अध्यक्ष/न्यायाधीश तूफानी प्रसाद द्वारा मंगलवार को मुख्य शाखा प्रबंधक को जारी नोटिस में कहा है कि उनके न्यायालय का खाता मुख्य शाखा में खुला हुआ है।
विज्ञापन

अध्यक्ष और रीडर के संयुक्त हस्ताक्षरों से संचालन होता है। उपभोक्ताओं के चेक अंतरण (क्लियरिंग) के लिए बैंक में लगाए जाते हैं तो अक्सर इस आधार पर वापस कर दिए जाते हैं कि हस्ताक्षरों में अंतर है। फोरम अध्यक्ष ने कहा कि यह कृत्य उदासीनता और लापरवाही दर्शित करता है। फोरम की गरिमा खराब होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस में कहा है कि क्यों न उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत परिवाद चलाकर सुनवाई की जाए? अध्यक्ष ने मुख्य प्रबंधक को कारण बताने और अपना स्पष्टीकरण के साथ पांच जनवरी को प्रात: 11 बजे फोरम में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। साथ में विभागीय लेखाकार को भी लाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed