फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Notice to 44 roadways contract workers absent from duty

Banda News: ड्यूटी से नदारद 44 रोडवेज संविदा कर्मियों को नोटिस

Sun, 09 Jun 2024 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Notice to 44 roadways contract workers absent from duty
बांदा। लंबे समय से बिना सूचना ड्यूटी से नदारद 44 चालकों और परिचालकों को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने नोटिस जारी किया है। सभी संविदाकर्मी हैं। इसी माह ड्यूटी पर नहीं आए तो इनकी संविदा समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन


एआरएम कमल किशोर आर्य ने बताया कि संविदा चालक देवराज तिवारी, गिरीश चंद्र यादव, कुलदीप अवस्थी, लोकेंद्र सिंह, मुन्ना प्रसाद, पंकज गौतम, राजू द्विवेदी, साकेज मिश्रा, शिवभजन सिंह, शिव प्रकाश, शिवशंकर, उदयभान, अतुल सिंह, बृजकिशोर सिंह, अमित त्रिपाठी व अनिल सेठी बिना सूचना ड्यूटी नदारद हैं। इसी प्रकार संविदा परिचालक अलीम अहमद, अंबिका सोनकर, असलम अली, दुष्यंत त्रिपाठी, हर प्रसाद शुक्ला, नूर मोहम्मद, फूलचंद्र, राज सिंह, राजनारायन, रामप्रकाश सिंह, रामप्रकाश वर्मा, सालिगराम, संतोष कुमार यादव, सतीश सिंह, सत्यप्रकाश, विजय प्रताप, विकास द्विवेदी, विजय प्रताप सिंह, विकास द्विवेदी, विनय प्रकाश, विनीत कुमार, योगेंद्र सिंह चंदेल, संजय दिवाकर, शैलेंद्र कुमार, धर्मेद्र कुमार, विजय यादव जनवरी, फरवरी व मार्च माह से बिना सूचना अनुपस्थित हैं।
विज्ञापन

एआएम ने कहा कि इनके अनुपस्थित रहने से निगम के राजस्व को क्षति हो रही है। साथ ही यात्रियों को भी बसों के अभाव में निगम की सेवा से वंचित होना पड़ रहा है। इन सभी चालक व परिचालकों को पूर्व में नोटिस जारी किया था, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। यदि जून में ड्यूटी में उपस्थित नहीं हुए तो इनकी संविदा समाप्त कर दी जाएगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed