फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Notbandi the SP-BSP was the first breath

नोटबंदी से सपा-बसपा की थम रहीं सासें

Mon, 12 Dec 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 12 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Notbandi the SP-BSP was the first breath
बांदा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा जनसभा में मंच पर केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज और राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुधा यादव व सिद्धार्थनाथ सिंह आदि। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा की परिवर्तन यात्रा की सोमवार को यहां धूम रही। बदौसा में नेशनल हाइवे पर जिले की सीमा में अगवानी से लेकर नरैनी तक जगह-जगह स्वागत और सभाएं हुईं। देर शाम बांदा शहर पहुंची यात्रा में शामिल केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कृष्णा राज ने सपा, बसपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। कहा कि प्रदेश में परिवर्तन लाएंगे, भाजपा सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन


बदौसा प्रतिनिधि के मुताबिक दोपहर बाद चित्रकूट से आई परिवर्तन यात्रा की बदौसा में अगुवानी हुई। वाहनों के काफिले के साथ भाजपाइयों ने स्वागत किया। पौहार तिराहे पर आयोजित जनसभा में केंद्रीय बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री कृष्णाराज ने कहा कि नोट बंदी से सपा व बसपा की सांसे थमने लगी हैं। उधर, यात्रा के काफिले से देर तक हाईवे पर जाम रहा। यात्रा संयोजक व केंद्रीय मंत्री कौशलेंद्र नाग (बनारस), सिद्धार्थ नाथ आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन


नरैनी प्रतिनिधि के मुताबिक जनसभा में केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज ने कहा कि सपा-बसपा बारी-बारी से प्रदेश को लूट रही हैं। बुआ-भतीजा की सरकार से बुंदेलखंड का भला होने वाला नहीं है। यहां के लिए केंद्र द्वारा भेजी गई धनराशि प्रदेश सरकार ईमानदारी से खर्च नहीं कर रही। बसपा मुखिया मायावती को चंदावती बताया। पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के प्रपौत्र सिद्धार्थ नाथ ने लूट व गुंडागर्दी से निजात पाने के लिए भाजपा को जिताने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री सुभा यादव (हरियाणा) ने कहा कि प्रदेश सरकार ने यहां के किसानों के लिए कुछ नहीं किया। रैली संयोजक व केंद्रीय मंत्री कौशलेंद्र नाग ने कहा कि नोट बंदी से प्रदेश के सीएम के पिता और उनकी बुआ सबसे अधिक परेशान हैं। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सेंगर, महेंद्र वर्मा, किरन वर्मा, प्रेमनारायण द्विवेदी, अशोक कुशवाहा, दिलीप राजपूत, कमलाकांत द्विवेदी, ओमप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।


उधर, देर शाम नरैनी से बांदा आई परिवर्तन यात्रा की सभा जीआईसी ग्राउंड में हुई। यहां भी केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज समेत यात्रा में शामिल भाजपा नेताओं ने शिरकत की और भाषण दिए। सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा (बांदा-चित्रकूट), पुष्पेंद्र सिंह चंदेल (हमीरपुर-महोबा), जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल, प्रकाश द्विवेदी, राजभवन उपाध्याय, संतोष गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा व किरन वर्मा, रामकरन सिंह बच्चन, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, पुष्कर द्विवेदी, पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजीत कुमार गुप्ता, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रामसुफल सिंह, प्रेमनारायण द्विवेदी, अन्नू श्रीवास्तव, जगराम सिंह चौहान, मीना भारती, गीता सागर, अर्चना मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, प्रभा गुप्ता, नागेश खरे, सचिन अग्निहोत्री, धीरेंद्र सिंह इत्यादि मौजूद रहे। सभा में नोटबंदी का मुद्दा भी छाया रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed