फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Not Jinnah, will fight elections on sugarcane issue

जिन्ना नहीं, गन्ना मुद्दे पर लड़ेंगे चुनाव

Mon, 29 Nov 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Not Jinnah, will fight elections on sugarcane issue
Not Jinnah, will fight elections on sugarcane issue - फोटो : BANDA
बांदा। विधानसभा चुनाव में मुद्दा जिन्ना नहीं बल्कि गन्ना है। प्रदेशवासी अबकी भाजपा के झांसे में नहीं आएंगे। अखिलेश यादव तीन महीने बाद मुख्यमंत्री की शपथ लेने जा रहे हैं। प्रदेशवासियों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं। यह बात सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और एमएलसी डॉ. संजय लाठर ने सोमवार को यहां मीडिया वार्ता में कही।
विज्ञापन

बुधवार (पहली दिसंबर) को बांदा आ रहे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तैयारियों के सिलसिले में बांदा आए राष्ट्रीय प्रवक्ता ने जिला कार्यालय में मीडिया से कहा कि सपा क्षेत्रीय दलों से गठबंधन कर रही है। यह गठबंधन पूरी ताकत से विधान सभा चुनाव लड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बुंदेलखंड भ्रमण के बारे में बताया कि वह 10.45 बजे हेलीकाप्टर से पुलिस लाइन हेलीपैड आएंगे। यहां से जीआईसी ग्राउंड आकर जनसभा संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद विजय रथ में सवार होकर लोगों से संवाद करते हुए चुनाव अभियान शुरू करते हुए महोबा के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन हेलीकाप्टर से ललितपुर रवाना होंगे। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष विजयकरन यादव सहित ओमनारायण त्रिपाठी, शेखर शर्मा, अशोक श्रीवास आदि शामिल रहे।
टिकट की चाहत का जोश सपा नेताओं में सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका भरपूर फायदा बुधवार को यहां आ रहे पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की जनसभा और विजय रथ को मिल रहा है। टिकट के दावेदार एक तरफ जहां जनसभा स्थल और विजय रथ के मार्गों को अपनी होर्डिंग्स से पाट रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अपनी ताकत और जनाधार दिखाने के लिए जनसभा में समर्थक और भीड़ जुटाने की ताकत झोंके हैं।

दो दिन पहले ही जनसभा स्थल जीआईसी ग्राउंड होर्डिंग्स से पट गया है। यहां से महोबा रूट की सड़क भी जगह-जगह सपा नेताओं की होर्डिंग्स से पटी पड़ी हैं। इनमें लगभग सभी टिकट के दावेदार हैं।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed