फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Not a single Nandini, eight mini Nandini dairies were found

Banda News: नंदिनी एक भी नहीं, आठ मिनी नंदिनी डेयरी मिली

Sun, 05 Oct 2025 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 05 Oct 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Not a single Nandini, eight mini Nandini dairies were found
बांदा। कृषक समृद्धि योजना के तहत चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले को एक भी नंदिनी दुग्ध डेयरी नहीं मिली। हालांकि जिले को आठ मिनी नंदिनी दुग्ध डेयरी मिली है। पशुपालकों को इकाई लागत पर 50 फीसदी अनुदान मिलेगा। इसके लिए जनपद में 84 आवेदन आए हैं। लाटरी के जरिए डेरी का आवंटन होगा।
विज्ञापन

जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एसके बैस ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले को सात नंदिनी व तीन मिनी नंदिनी दुग्ध डेयरी का लक्ष्य मिला था। लेकिन चालू वर्ष में जिले को एक भी नंदिनी दुग्ध डेयरी नहीं मिली हैं। हालांकि जिले को आठ मिनी नंदिनी दुग्ध डेयरी का लक्ष्य मिला है। बताया कि इन दुग्ध डेयरी इकाई की लागत 65 लाख है।
विज्ञापन

इसमें पशुपालक को 50 से अधिक देसी नस्ल की गाय रखनी होती है। मिनी नंदिनी दुग्ध डेयरी इकाई की लागत 32 लाख है। इसमें पशुपालक को स्थायी शेड के साथ ही 10 देसी नस्ल की गाय रखनी होती है। बताया कि इन डेयरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अब तक जिले को 84 आवेदन प्राप्त हो गए हैं। बताया कि जल्द डेयरियों का आवंटन लाटरी पद्धति से किया जाएगा। बताया कि डेयरी के खुलने के बाद जनपद में दूध की काफी हद तक कमी कम होगी। पिछले वर्ष की सात नंदिनी व तीन मिनी नंदिनी डेयरी पर भी काम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed