फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Non-receipt of money from the bank farmer Hartfel

बैंक से पैसा न मिलने पर किसान का हार्टफेल

Sun, 27 Nov 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sun, 27 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Non-receipt of money from the bank farmer Hartfel
दुखी लोग। फाइल फोटो - फोटो : Demo Pic.

बांदा। नोटबंदी से एक और मौत हो गई। बेटी के लिए लड़का देखने जाने के लिए बैंक से पैसा निकालने में नाकाम किसान की हार्टअटैक से मौत हो गई। उस पर बैंक का कर्ज भी था।

विज्ञापन

नोटबंदी के कारण लाइनों में धक्के खाने के बाद भी किसान अपना पैसा बैंकों से नहीं निकाल पा रहे हैं। बैंकों से रुपये न मिलने से हार्टअटैक या आत्महत्या से अब तक चार मौतें हो चुकी हैं। ताजी घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मुरवल गांव की है।
विज्ञापन


शिवबरन साहू (45) पुत्र बाबूलाल का खाता गांव में स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में है। सूखा राहत अनुदान के लगभग 10 हजार रुपये उसके खाते में जमा हैं। इससे चार हजार रुपये निकालने के लिए वह दो दिन से बैंक आकर लाइन में धक्के खा रहा था लेकिन उसे पैसा नहीं मिला। वह मायूस होकर लौट गया। उसे बेटी के लिए लड़का ढूंढने की चिंता थी। इसी काम के लिए वह जसपुरा जाना चाहता था। मंशा थी कि लड़का पसंद आने पर वहीं कुछ रस्म अदा कर देंगे। दो दिन से पैसा न मिलने पर शनिवार की शाम उसे दिल का दौरा पड़ा और कुछ ही देर में घर पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस में पिता ने बताया कि शिवबरन के नाम छह बीघे खेती है। केसीसी का 25 हजार और गांव वालों का 20 हजार रुपये कर्ज है, लेकिन बैंक से रुपये न मिलने पर वह तनाव में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed