{"_id":"642c7500cbfa98bf980ee4d4","slug":"non-bailable-warrant-issued-against-mineral-officer-banda-news-c-12-1-162961-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खनिज अधिकारी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खनिज अधिकारी के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी
Wed, 05 Apr 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
बांदा। अदालत में गवाही देने न आने पर तत्कालीन खनिज अधिकारी के विरुद्ध अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। पिछले पंचवर्षीय में विधायक रहे बृजेश प्रजापति की ओर से मारपीट किए जाने और 25 लाख रुपये प्रतिमाह मांगने के मामले में खनिज अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) गरिमा सिंह की अदालत में मंगलवार को इस केस की सुनवाई थी। तत्कालीन खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह की गवाही होना थी। एक बार अधूरी गवाही के बाद अगली तारीख दी गई थी, लेकिन वह लगातार दो तारीखों से अदालत नहीं आ रहे हैं। इस पर विशेष न्यायाधीश ने उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया है। सुनवाई के लिए अगली तारीख 14 अप्रैल निर्धारित की है। खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह मैनपुरी जनपद में तैनात हैं।