{"_id":"68320a81062579ed7600d513","slug":"nodal-officer-got-angry-after-seeing-the-wastage-of-water-banda-news-c-212-1-sknp1008-127062-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पानी की बर्बादी को देखकर नाराज हुए नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पानी की बर्बादी को देखकर नाराज हुए नोडल अधिकारी
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। प्रदेश के गन्ना एवं चीनी आयुक्त व नोडल अधिकारी प्रमोद उपाध्याय ने गोशाला व जल जीवन मिशन की हर घर नल से जल योजना का भौतिक सत्यापन कराया। गोशालाओं में सूखा भूसा खिलाने व जल जीवन मिशन की टंकी से पानी बहता हुआ देखकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। कहा कि देश में एक-एक बूंद पानी को संजोने का काम हो रहा है यहां फिजूल पानी बह रहा है। यह बर्दाश्त नहीं है।
नोडल अधिकारी ने बड़ागांव की गोवंश वन्य विहार गोशाला को देखा। गोवंशियों को मोटा सिर्फ भूसा दिए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। निर्देश दिए कि पशुओं को भूसे के साथ हरा चारा आदि दिया जाए। सीडीओ को निर्देश दिए कि गोशाला में नर, मादा व गोवंश के बच्चों को अलग-अलग रखा जाए। सातर व पून गांव मे जल जीवन मिशन की पाइप लाइन व पानी की टंकी को देखा। पानी की टंकियों से पानी बहता देखकर नाराजगी जताई। नलों में टोटियां नहीं थी पानी बह रहा था। जिस पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। कहा कि पानी का दुरुपयोग न करें पानी ही जीवन है। पूरे देश में बूंद-बूंद पानी को संजोने का काम चल रहा है।
पानी की बर्बादी को रोकने के लिए गांव में जागरूकता अभियान चलाया जाए। जल जीवन मिशन के कर्मचारियों को निर्देश दिया साफ और स्वच्छ पानी की आपूर्ति की जाए।। कोर्रम में 132 केवीए के निर्माणाधीन पॉवर हाउस का देखा और समय से गुणवत्ता के साथ पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। एडीएम राजेश कुमार, सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, उपजिलाधिकारी रजत वर्मा, खंड विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे, नायब तहसीलदार मनोहर सिंह आदि मौजूद रहे।