फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   No trace of the youth who jumped into the river was found even on the second day

Banda News: नदी में कूदे युवक का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

Thu, 07 Nov 2024 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
No trace of the youth who jumped into the river was found even on the second day
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के बेंदाघाट पर यमुना नदी पुल से छलांग लगाने वाले युवक का 33 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा। गुरुवार को पूरे दिन बचाव कार्य जारी रहा।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के ग्राम जारी निवासी शिवप्रसाद (27) ने बुधवार को सुबह अपनी कार यमुना नदी पुल पर खड़ी करके नदी में कूद गया था। नदी के किनारे खड़े ग्रामीणों ने युवक को नदी में कूदते देखा तो पुलिस चौकी पर इसकी सूचना दी थी। कार में मिले कागजातों के आधार पर युवक की पहचान देहात कोतवाली के जारी गांव निवासी शिव प्रसाद के रूप में हुई थी। सूचना मिलते ही परिजन नदी के किनारे पहुंच गए। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में डूबे युवक की तलाश में जुटी है। स्थानीय लोगो ने बताया कि नदी में कूदा युवक अविवाहित है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि गुरुवार को सुबह से ही नदी में युवक की खोजबीन शुरू कर दी गई। । गोताखोरों की मदद से नदी में जाल भी डाल गया हैं। फिलहाल अभी तक युवक का कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed