{"_id":"5ea4774f8ebc3e902c207e5d","slug":"no-report-of-father-and-son-beaten-up-on-mla-s-antechamber-banda-news-knp5570325177","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक की ड्योढ़ी पर पिटे पिता-पुत्र की दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक की ड्योढ़ी पर पिटे पिता-पुत्र की दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
नरैनी। भाजपा विधायक की मौजूदगी में उन्हीं के भतीजे और गनर द्वारा किए गए हमले से गंभीर घायल वृद्ध को कानपुर रेफर कर दिया गया। उसका पुत्र भी जख्मी है। दूसरी तरफ घटना के दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। पुलिस तहरीर न मिलने की दलील दे रही है।
गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर कलां गांव में शुक्रवार की सुबह भाजपा विधायक राजकरन कबीर के आवास के सामने सड़क पर खड़े लोगों को हटने के लिए कहने पर विवाद हो गया था। विधायक से उलाहना देने गए गांव के मनोज (18) और उसके पिता कुंजीलाल विश्वकर्मा (62) पर विधायक के दरवाजे पर उनके भाई, भतीजे और गनर ने सरिया से हमला किया।
घायल कुंजीलाल का आरोप है कि विधायक ने अपनी मौजूदगी में हमला कराया है। ग्रामीणों के मुताबिक मनोज विश्वकर्मा अपनी भाभी रेनू को बाइक पर लेकर गांव आ रहा था। रास्ते में दरगाही पुरवा निवासी बाबू राजपूत और राजेंद्र जा रहे थे। मनोज ने उनसे सड़क से हटकर चलने को कहा। इसी पर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि इसी बीच विधायक के भतीजे छोटू पुत्र चुन्नू ने मनोज को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
गांव के ही सुंदर ने बताया कि कुछ देर बाद मनोज अपने परिजनों और पांच लड़कों के साथ आया और नहर के पास बाबू राजपूत को मारा पीटा। जातिसूचक शब्दों के साथ विधायक के लिए भी आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल किए। खुद को घटना का चश्मदीद बता रहे विधायक के पड़ोसी सुंदर का कहना है कि विधायक के ड्राइवर कामता ने हमलावर लड़कों को समझाने की कोशिश की और विधायक को बेवजह भला-बुरा कहने से रोका।
इसके करीब एक घंटे बाद मनोज अपने पिता कुंजीलाल और कुछ अन्य घरवालों के साथ विधायक के घर आया था। यहां विधायक के भतीजे छोटू और पुत्र दिनेश से उसका विवाद हुआ और मारपीट शुरू हो गई। विधायक जब तक घर से बाहर निकले तब तक मारपीट हो चुकी थी। उधर, कुंजीलाल को चोटें अधिक होने पर जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के दूसरे दिन शनिवार को भी किसी पक्ष की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। गिरवां थाना इंस्पेक्टर शशि कुमार पांडेय का कहना है कि किसी ने कोई तहरीर नहीं दी।