{"_id":"7ff157cecb49c36881ffc9973cc29d24","slug":"no-consensus-bjp-high-command-to-decide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बनी सहमति, हाईकमान तय करेगी भाजपा अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बनी सहमति, हाईकमान तय करेगी भाजपा अध्यक्ष
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। दावेदारों की लंबी फौज होने से भाजपा में
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष पद के लिए आम सहमति बनाने का मंसूबा धरा रह गया। आधा दर्जन
आवेदन आने पर चुनाव अधिकारी ने इनका पैनल तैयार किया है। अब इनमें
जिलाध्यक्ष का ताज किसके सिर बंधेगा ? यह फैसला भाजपा प्रदेश हाईकमान
करेगी।
सोमवार को यहां पीली कोठी स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष चुनाव की गहमागहमी रही। हाईकमान द्वारा यहां के लिए नामित चुनाव अधिकारी बिजनौर विधायक लोकेंद्र सिंह चौहान और सह-चुनाव अधिकारी व महिला प्रदेश महामंत्री रंजना उपाध्याय ने दोपहर 12 से एक बजे तक अध्यक्ष पद के लिए आवेदन प्राप्त किए।
एक से डेढ़ बजे तक इनकी जांच हुई। आधा दर्जन भाजपा नेताओं के आवेदन वैधानिक पाए जाने पर उनका पैनल तैयार किया गया। दोपहर दो से शाम पांच बजे तक चुनाव अधिकारी भाजपा नेताओं से आम सहमति के जरिए अध्यक्ष चुनने के लिए राय-मशविरा करते रहे। लेकिन बात नहीं बनीं। आवेदन करने वाले पीछे हटने को तैयार नहीं हुए।
अंतत: चुनाव अधिकारियों ने सभी छह नाम प्रदेश हाईकमान को भेजने और वहीं से जिलाध्यक्ष की घोषणा किए जाने का एलान किया।
अध्यक्ष पद के इन दावेदारों में मौजूदा जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल सहित विजय बहादुर सिंह परिहार, इंद्रपाल पटेल, लवलेश सिंह, विवेकानंद गुप्ता और छोटेलाल सैनी शामिल हैं।
चुनावी सरगर्मी के दौरान सांसद भैंरो प्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, प्रभाकर अवस्थी उपस्थित थे।