फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   nireekshan mein anupasthit mile saat saphaee karmee, nilambit

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सात सफाई कर्मी, निलंबित

Tue, 21 Jul 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
nireekshan mein anupasthit mile saat saphaee karmee, nilambit
बांदा। उप निदेशक (पंचायत) दिनेश सिंह ने मंगलवार को नरैनी विकास खंड की ग्राम पंचायत परसहर व रामनगर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। 29 सफाई कर्मियों में सात अनुपस्थित मिले। इन्हें निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम परसहर में 12 सफाई कर्मी नियुक्त हैं। यहां तीन कर्मी प्रदीप कुशवाहा, सरवन देवी और सरोज देवी अनुपस्थित मिलीं। प्रधान जगमोहन व सचिव सतीश कुमार भी नदारद थे। उप निदेशक ने सभी अनुपस्थित सफाई कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने, प्रधान व सचिव से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत राम नगर में 17 सफाई कर्मचारियों में 11 उपस्थित मिले। उप निदेशक ने सचिव संतोष कुमार से अनुपस्थित कर्मचारी कामता प्रसाद, राजेश, राजेंद्र, इंद्रदेव, रामस्वरूप व सुरेंद्र कुमार के बारे में जानकारी ली। सचिव ने बताया कि दो कर्मचारी सुरेंद्र व इंद्रदेव बीमार हैं। उप निदेशक ने यहां चार सफाई कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ संजय यादव, बीडीओ, एडीओ पंचायत, प्रधान व सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed