फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nine candidates' papers canceled, 12's valid

Banda News: नौ प्रत्याशियों के पर्चे रद्द, 12 के वैध

Sat, 04 May 2024 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Nine candidates' papers canceled, 12's valid
बांदा। बांदा-चित्रकूट लोकसभा के चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच में खामियां मिलने पर नौ प्रत्याशियों के नामांकन खारिज कर दिए गए। भाजपा, सपा, बसपा सहित 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। नाम वापसी छह मई को होगी।
विज्ञापन


पांचवें चरण के चुनाव में बांदा-लोकसभा से 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। शनिवार को आठ घंटे तक नामांकन पत्रों के कागजातों की जांच चली। विभिन्न खामियों के चलते नौ प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया। भाजपा, सपा, बसपा सहित 12 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। छह मई को नाम वापसी न हुई तो चुनाव मैदान में 12 प्रत्याशी ताल ठोकेंगे। दो जनपदोंं व 20 लाख मतदाताओं वाले लोकसभा क्षेत्र में 20 मई को मतदान होगा। प्रशासन ने अब मतदान की तैयारियां शुरू कर दी है। प्रेक्षक व डीएम ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडी समिति से पोलिंग पार्टिया रवाना होगी। यहां भी व्यवस्थाओं को देखा गया।
विज्ञापन




इनके नामांकन पाए गए वैध
आरके पटेल (भाजपा), कृष्णा देवी, शिवशंकर पटेल (सपा), मयंक द्विवेदी (बसपा), गुलाब चंद (राष्ट्र उदय पार्टी), दिनेश कुमार पटेल (सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी), पंचा उर्फ पंचमलाल (भागीदारी पार्टी), प्रमोद कुमार (अपना दल कमेरावादी), बाबूलाल (लोग पार्टी), रामचंद्र सरस (कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया), श्रीराम सिंह गौर (भारतीय शक्ति चेतना पार्टी), सुरेंद्र कुमार (स्वतंत्र जनता राज पार्टी), रामचरन (निर्दलीय)।
विज्ञापन
विज्ञापन




इनके हुए नामांकन खारिज

मोहन लाल (विकास इंडिया पार्टी), प्रकाश चंद्र (निर्दलीय), अब्दुल सुब्हान नोमानी (निर्दलीय),उमेश (निर्दलीय), विजय प्रकाश (निर्दलीय), अरविंद (निर्दलीय), राजकुमार (निर्दलीय), रामसजीवन (निर्दलीय), बलवन खान (निर्दलीय)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed