फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Newly married woman commits suicide by hanging herself

Banda News: नवविवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान

Sat, 11 Nov 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 11 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman commits suicide by hanging herself
बांदा। पति की प्रताड़ना से क्षुब्ध नवविवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। महिला के पिता ने उसके पति पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के स्योढ़ा गांव निवासी अनुराधा (20) ने गुरुवार की शाम चार बजे करीब अपने घर के कमरे में बिजली वायर से पंखे में लटककर जान दे दी। घटना के समय ससुर लखन खाना खाकर घर के बाहर गया था। जबकि पति रामबरन देवी जी के दर्शन को गिरवां गया था। घर में जेठानी के बच्चों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। तब उन्होंने अपने पिता (जेठ) से बताया। जेठ ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो अनुराधा पंखे से लटक रही थी। ससुर ने बताया कि उसे नहीं मालूम कि उसने फंदा क्यों लगाया है। वह दोपहर में खाना खाकर बाहर चला गया था।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव निवासी पिता रामदास प्रजापति ने बताया कि अनुराधा उसके छह पुत्रों में एकलौती पुत्री थी। आठ मई 2023 को शादी की थी। शादी के बाद उसे पता चला कि पति रामबरन शराब पीने का आदी है।
विज्ञापन

शराब पीकर वह उसकी पुत्री को मारता पीटता था। इसी के चलते उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। गिरवां इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed