{"_id":"63f25ed038310931ea0543d4","slug":"newly-married-woman-ate-poison-died-banda-news-c-12-1-87321-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा: शादी के अगले दिन नवविवाहिता ने खाया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: शादी के अगले दिन नवविवाहिता ने खाया जहर, मौत
Sun, 19 Feb 2023 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता ने खाया जहर, मौत
- मेडिकल कॉलेज में हुई मौत, सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुई थी शादी, परिजन बोले, कारण नहीं पता
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी करने के दूसरे दिन नवविवाहिता ने अपने मायके में जहर खा लिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कालिंजर थाना क्षेत्र के छिछन सढ़ा गांव निवासी रामदेवी (20) की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बांदा में 16 फरवरी को आयोजित सम्मेलन में नरैनी क्षेत्र के करतल गांव निवासी विशाल के साथ हुई थी। रामदेवी की विदाई 10 मई को होनी थी। पिता सुदामा प्रसाद ने बताया कि शादी के अगले दिन 17 फरवरी की रात उसने घर में रखा जहर खा लिया। घटना के समय वह अलग कमरे में था। उसके छोटे पुत्र ने बताया कि दीदी के पेट दर्द हो रहा है। पिता ने उससे पूछा तो उसने जहर खाने की बात बताई। इस पर वह बेटी को लेकर नरैनी सीएचसी पहुंचे। वहां से बेटी को बांदा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में आराम न मिलने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। जहां शनिवार शाम बेटी ने दम तोड़ दिया। पिता ने बताया कि वह बेलदारी करते हैं। उनकी तीन पुत्रियों और दो पुत्रों में वह सबसे बड़ी थी। उसने जहर क्यों खाया। इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। कालिंजर थानाध्यक्ष नरेश प्रजापति ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।