{"_id":"646fa405f4fa9a219e0e064f","slug":"newborn-death-in-phc-bisanda-banda-news-c-12-1-252977-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पीएचसी बिसंडा में नवजात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पीएचसी बिसंडा में नवजात की मौत
विज्ञापन
बांदा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई प्रसूता की उचित देखरेख न करने से नवजात की जान चली गई। परिजनों ने पीएचसी में हंगामा कर प्रभारी चिकित्साधिकारी को डॉक्टर व स्टाफ नर्स के ऊपर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है।
बिसंडा गांव के जवाहर नगर निवासी सावित्री (29) को प्रसव के लिए उसके पति प्रमोद सोनी ने बुधवार की रात 11 बजे भर्ती कराया गया था। प्रमोद का आरोप है कि प्रसव पीड़ा होने पर वह स्टाफ नर्स को बुलाने उसके कमरे गया तो अनसुनी कर दी। उसने नाइट ड्यूटी में तैनात डॉक्टर को बुलाया तो वह भी देखने नहीं आए। पूरी रात यही चलता रहा।
गुरुवार को सुबह सात बजे महिला ने बच्चे को जन्म दिया। लेकिन इसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पति ने लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पीएचसी में हंगामा किया। वहां आए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अजय प्रताप विश्वकर्मा ने शिकायती पत्र लेकर जांच में दोषी मिलने वाले कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़ित ने बिसंडा थाने में भी तहरीर दी है।