{"_id":"6761bb6da37cc9e2550dd60b","slug":"new-guest-in-panna-tiger-ananti-gives-birth-to-a-child-banda-news-c-212-1-bnd1005-119498-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पन्ना टाइगर में नया मेहमान, ''अनंती'' ने जन्मा बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पन्ना टाइगर में नया मेहमान, ''अनंती'' ने जन्मा बच्चा
विज्ञापन
करतल (बांदा)। पन्ना टाइगर रिजर्व में एक नया मेहमान आया है। हथिनी ''अनंती'' ने मादा बच्चे को जन्म दिया है। दोनों पूरी तरह स्वस्थ है। अब रिजर्व पार्क में हाथियों के कुनबे में संख्या 20 हो गई है। पार्क प्रशासन बच्चे और उसकी मां पर नजर बनाए हुए है। विशेष कर्मचारी तैनात कर ठंड से बचाने के इंतजाम किए गए हैं।
14 वर्षीय हथिनी ''अनंती'' ने सोमवार की दोपहर बच्चे को जन्म दिया। अनंती का यह पहला बच्चा है। यहां हाथियों के कुनबे में दुनिया की सबसे उम्र दराज बताई गई जाने वाली हथिनी ''वत्सला'' भी शामिल है। यह 105 वर्ष की है। टाइगर रिजर्व की यह खास धरोहर है।
पन्ना टाइगर रिजर्व की क्षेत्र संचालक अंजना सुचिता तिर्की ने बताया कि हिनौता हाथी कैंप में अनंती ने बच्चे को जन्म दिया है। अब पार्क में पांच नर व 15 मादा हाथी हो गए हैं। हथिनी व बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण टाइगर रिजर्व के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने किया गया। मादा शिशु मां का दूध पीने के साथ अठखेलियां करने लगा है।