फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Neither the children nor we were satisfied with the four puris in the lunch packet

Banda News: लंच पैकेट की चार पूड़ियों से न बच्चों का पेट भरा न हमारा

Wed, 06 Aug 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 06 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Neither the children nor we were satisfied with the four puris in the lunch packet
बांदा। जिले के बाढ़ प्रभावित गांव नांदादेव की सुरजा ने बताया कि कल एक-एक लंच पैकेट मिला था। पैकेट में चार पूड़ियां थीं। इससे न बच्चों का पेट भरा न ही हमारा। ऐसा ही हाल तकरीबन सभी बाढ़ प्रभावित गांवों के पीड़ितों का है। प्रशासन की ओर से दी जाने वाली राहत सामग्री बुनियादी जरूरत को पूरा नहीं कर पा रही है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि वह हर संभव मदद कर रहा है।
विज्ञापन

जनपद में चार दिनों से टीलों व बाढ़ राहत शिविरों में डेरा डाले करीब 10 हजार ग्रामीणों के पास खाने-पीने और ठौर-ठिकाने के लाले हैं। केन और यमुना में जल स्तर के सामान्य होने पर पीड़ितों ने राहत की सांस तो ली है, पर उनकी समस्याएं कम नहीं हुई हैं। शंकर पुरवा, बरेहटा, लौमर सहित 23 मजरों और दस गांवों में पानी कम हो रहा है, पर महामारी फैलने की आशंका से ग्रामीण भयभीत हैं। इन गांवों में 132 घंटे से बिजली नहीं है। टीलों में बसे ग्रामीण अपने डूबे आशियाने तलाशते रहे और महिलाएं व बच्चे लंच पैकेटों व राहत सामग्री का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रोहित निशाद, सुरेश निशाद, मनोज, चरन आदि ग्रामीणों ने बताया कि नांदादेव और भाथा गांव के बाढ़ पीड़ितों को अब तक कोई राहत सामग्री नहीं मिली है। अमारा गांव से भी चिंताजनक स्थिति सामने आई है। गांव के प्रधान अशोक कुमार और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि करीब 12 मकान डूब गए हैं, जिनमें से कई पूरी तरह से गिर चुके हैं। इन लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से न तो किसी ने खबर ली और न कोई राहत किट या मदद दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना नदी ने जनपद में करीब डेढ़ दशक बाद ऐसा रौद्र रूप दिखाया है। शनिवार की रात यमुना नदी खतरे के निशान के ऊपर पहुंची तो करीब 20 गांवों में तबाही लेकर आई। लौमर, तारा खजुरी सहित 20 मजरों व गांवों के मकान पानी में समा गए। कुछ लोगों ने इस उम्मीद में छत पर तंबू लगाकर डेरा डाला कि शायद यमुना व केन और न बढ़ें। लेकिन बाद में नावों के जरिए उन्हें भी बाढ़ राहत शिविर और टीलों का सहारा लेना पड़ा। बाढ़ में डूबी जीवन भर की पूंजी व गृहस्थी को छोड़कर तीन दिन रिमझिम बारिश के बीच कीचड़ में बच्चों व महिलाओं ने गुजारा किया। मंगलवार को सुबह से मौसम साफ हुआ और केन व यमुना का जलस्तर सामान्य स्थिति में पहुंच गया तो बाढ़ पीड़ित फिर से गृहस्थी बसाने और राशन सामग्री जुटा कर बच्चों का पेट भरने की जुगत में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed