{"_id":"5873c8a04f1c1b1529ba8ddb","slug":"ncc-cadets-and-students-of-the-polling-message","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेटों व छात्रों ने दिया मतदान का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेटों व छात्रों ने दिया मतदान का संदेश
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता जगाने के लिए उपस्थित छात्र।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्वीप अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक करने को छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। रैली के दौरान बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट आगे चल रहे थे।
विज्ञापन
सोमवार को आदर्श बजरंग इंटर कालेज में डीआईओएस हिफजुर्रहमान ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में छात्रों ने पीलीकोठी, स्टेशन रोड, महेश्वरी देवी, चौक बाजार, अलीगंज, बाबूलाल चौराहे तक पैदल मार्च कर मतदाता जागरूकता संबंधी नारे लगाए।
विज्ञापन
छात्र हाथों में स्लोगन लिखीं तख्तियां लिए थे। वापस बजरंग इंटर कालेज में रैली के समापन पर डीआईओएस ने सभा में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी मतदाताओं को वोट डालना जरूरी है। सरकार के गठन मेें प्रत्येक मतदाता की अहम भूमिका होती है। उनका एक-एक वोट अमूल्य है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य मिथलेश कुमार पांडेय ने 18 वर्ष उम्र पूरी कर चुके छात्रों को मतदान करने के साथ पड़ोसियों और वृद्धों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में मदद करने को कहा। टीचर मंगल प्रसाद, सत्येंद्र कुमार, कप्तान सिंह, दिनेश प्रसाद, अखिलेश शुक्ला, अनिरुद्ध सिंह, कृष्ण स्वरूप मिश्रा, अर्चना शुक्ला, देशराज सिंह, गिरजा शंकर, उत्तम सिंह, कृष्णदत्त शुक्ला, वाणीभूषण द्विवेदी, रविशंकर पाल, राघवेंद्र सिंह, राम प्रसाद समेत कर्मचारी मौजूद रहे।