फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nawab's brother, son and friend met him for 30 minutes

Banda News: नवाब से भाई, बेटे और साथी ने 30 मिनट तक की मुलाकात

Tue, 25 Mar 2025 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Nawab's brother, son and friend met him for 30 minutes

विज्ञापन
बांदा। कन्नौज से बांदा जिला जेल लाए गए गैंगस्टर नवाब से सोमवार को उसके बेटे, भाई और एक दोस्त ने मुलाकात की। सघन तलाशी के बाद तीनों को कारागार के अंदर प्रवेश दिया गया। बैरक में 30 मिनट तक परिजनों और गैंगस्टर के बीच बातचीत हुई।
शनिवार की सुबह पूर्व ब्लाक प्रमुख और गैंगस्टर नवाब सिंह यादव को जिला कारागार में दाखिल कराया गया था। उसे एकल बैरक में रखा गया है। सोमवार को गैंगस्टर के भाई शिवपाल और बेटे वर्धन समेत दोस्त इंद्रेश मुलाकात करने के लिए पहुंचे। तीनों लोगों ने जेल मैनुअल का पालन करते हुए पर्ची बनवाई। बैरक में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और एलआईयू की मौजूदगी में 30 मिनट तक गैंगस्टर और परिजनों के बीच बातचीत हुई। डिप्टी जेलर राजेश मौर्या ने बताया कि जेल मैनुअल के अनुसार ही मुलाकात कराई गई।
विज्ञापन


- ठिकाना बदलने से बेचैन रहा नवाब
जेल सूत्रों के अनुसार नवाब बैरक में पूरी नींद सो नहीं पा रहा। रविवार की रात को वह बेचैन रहा। करवटें बदलने के साथ ही बैरक में चहलकदमी भी की। जेल अधिकारियों के मुताबिक कन्नौज से बांदा जेल लाए जाने के बाद गैंगस्टर ठीक तरह से खाना भी नहीं खा रहा है। जेलर के मुताबिक कारागार आने वाले बंदी की काउंसिलिंग की जाती है, ताकि वह तनाव में न रहे। नवाब की भी काउंसिलिंग की जा रही है। उसकी हर एक हरकत पर निगाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- छह लोग आए थे, तीन को मिली अनुमति

गैंगस्टर से मुलाकात करने के लिए सोमवार को छह लोग आए थे। जेल प्रशासन की ओर से मात्र तीन लोगों को ही कारागार के अंदर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed