{"_id":"5768360e4f1c1b3b30b48123","slug":"nawab-tank-cleaner-in-the-two-survivors-from-the-sinking","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाब टैंक में दो सफाई कर्मी डूबने से बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाब टैंक में दो सफाई कर्मी डूबने से बचे
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में हंगामा कर रहे सफाई कर्मियां को समझाते डीपीआरओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नवाब टैंक में सफाई करते समय एक सफाई कर्मचारी गहरे पानी में डूब गया। दो अन्य कर्मियों ने उसे बचा लिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। यहां ट्रामा सेंटर में इलाज में ढिलाई होने पर हंगामा किया। डीपीआरओ व सिटी मजिस्ट्रेट के समझाने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह सफाई करते समय सफाई कर्मचारी सुभाषचंद्र (40) पुत्र राजेंद्र प्रसाद गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख दो साथी कर्मी राजाबाबू और रामनिरंजन ने पानी में कूद गए। लेकिन वे दोनों भी डूबने लगे। अन्य सफाई कर्मियों ने डूब रहे तीनों कर्मियों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में सुभाष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वह वाराणसी जिले का रहने वाला है। यहां अर्जुनाह (महुआ) गांव में तैनाती है। अस्पताल में सफाई कर्मियों ने हंगामा शुरू कर दिया। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव व डीपीआरओ आनंद प्रकाश ट्रामा सेंटर पहुंचे और उन्हें समझाया बुझाया।
विज्ञापन
संघ महामंत्री सुनील कुमार ने कहा कि नवाब टैंक में सफाई के लिए कर्मियों को लगाया गया है। लेकिन लिखित आदेश नहीं दिया गया। गहरे पानी में कचड़ा साफ कराया जा रहा है। लेकिन डूबने की स्थिति में कोई बचाव के सामान व उपकरण तक नहीं हैं। डीपीआरओ ने कहा कि सफाई कर्मी राजाबाबू और रामनिरंजन को एक-एक हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया जाएगा।