फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Navratri Festival: Jagadamba will be seated at 300 places, water proof pandals are being built.

नवरात्र महोत्सव : 300 स्थानों पर विराजेंगी जगदंबे, बन रहे वाटर प्रूफ पंडाल

Wed, 17 Sep 2025 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Navratri Festival: Jagadamba will be seated at 300 places, water proof pandals are being built.
फोटो- 09 शहर में बनाया जा रहा दुर्गा पंडाल। संवाद
बांदा। अबकी बार 10 दिन की नवरात्र महोत्सव बहुत ही शुभ फलदायी हैं। शारदीय नवरात्र महोत्सव की तैयारियों को लेकर केंद्रीय दुर्गा महोत्सव समिति ने खाका खींच लिया। समिति के अध्यक्ष अमित सेठ भोलू का दावा है कि इस बार शहर में 300 स्थानों पर जगत माता की प्रतिमाओं की स्थापना होगी। पिछली बार 260 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गईं थीं लेकिन अब की बार 40 दुर्गा पंडालों की संख्या में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

केंद्रीय नव दुर्गा समिति अध्यक्ष ने बताया कि सितंबर माह में बारिश हो रही है। लगातार बदल रहे मौसम के मिजाज को ध्यान में रखते हुए सभी दुर्गा पंडाल सजाने वाले देवी भक्तों को हिदायत दी गई है कि वाटर प्रूफ पंडाल बनाएं, ताकि नवरात्र महोत्सव के दौरान होने वाली बारिश से किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
विज्ञापन

शहर के महेश्वरी देवी मंदिर के समीप, रामलीला मैदान के पास, महाराणा प्रताप चौक, बाबूलाल चौराहा, कालूकुआं, बन्योटा, छोटी बाजार, अलीगंज समेत विभिन्न स्थानों पर जगत माता की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। इधर, सीओ सिटी मेविस ने कहा कि उन्हें अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि शहर में कितने दुर्गा पंडाल स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------------------
जबलपुरिया दुर्गा प्रतिमाएं पहली पसंद
बांदा। केंद्रीय नवदुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष अमित सेठ भोलू ने बताया कि शहर में 300 स्थानों पर स्थापित होने वाली दुर्गा प्रतिमाओं में ज्यादातर प्रतिमाएं जबलपुर से लाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि रामलीला बाल समाज के द्वारा मंगलवार को जबलपुर से मातारानी की भव्य प्रतिमा लाई गई है। उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान के समीप प्रतिमा लाए जाने के बाद भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस आरती में सैकड़ों की संख्या में देवी भक्त शामिल हुए। केंद्रीय पूजा समिति अध्यक्ष के मुताबिक जबलपुर की प्रतिमाएं देवी भक्तों की पहली पसंद बनी हुई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed