{"_id":"613f8f908ebc3e69ab410a03","slug":"navavivaahita-ne-phaansee-lagaakar-jaan-dee-banda-news-knp6519969128","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
बांदा। शादी के चार माह बाद नवविवाहिता ने सोेमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
बदौसा थाना क्षेत्र के भुसासी गांव में अंबिका प्रसाद पाल की पत्नी शिवपतिया (26) ने सोमवार को दोपहर घर में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चार माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। पति ने बताया कि घटना के वक्त वह मवेशी चराने गया था।
सास व ननद संतान सप्तमी पूजन के लिए पड़ोस में गई थीं। शाम को वापस आने पर दरवाजे अंदर से बंद थे। पड़ोसी के घर से अंदर जाकर देखा तो शिवपतिया फंदे में लटक रही थी। परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। मृतका का मायका पैलानी थाना क्षेत्र में गुरगवां गांव है।
उधर, महिला के मायके वालों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। हालांकि, इस बाबत की कोई तहरीर अभी तक पुलिस को नहीं दी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।