{"_id":"581a34a44f1c1bac314375a1","slug":"nauhai-ncc-by-27-runs-to-beat-the-atarra","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी नौहाई ने अतर्रा को 27 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी नौहाई ने अतर्रा को 27 रनों से हराया
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खत्रीपहाड़ में क्रिकेट मैच का उद्घाटन करते भाजपा नेता प्रकाश द्विवेदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खत्रीपहाड़/तिंदवारी। जय मां विंध्यवासिनी क्रिकेट ग्राउंड में बुधवार को डीपीएल मैच सीजन-5 के पहले दिन नौहाई ने अतर्रा टीम को 27 रनों से पराजित किया। उधर, तिंदवारी में भैरमपुरवा ने पिपरगवां टीम को चार विकेट से हराया।
विज्ञापन
अतर्रा टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने आई एनसीसी नौहाई के ओपनर अनिल ने चार छक्के व तीन चौके की बदौलत 50 रन और सुधीर ने 35 रन बनाए। टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 149 रन का लक्ष्य दिया। अतर्रा के आदित्य ने तीन विकेट लिए। जवाब में अतर्रा की टीम से शिवमूरत ने 56 और अनुपम ने 34 रन बनाए। टीम 122 रन पर आलआउट हो गई। नौहाई ने यह मैच 27 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रकाश द्विवेदी ने ‘मैन आफ दि मैच’ का पुरस्कार अतर्रा के शिवमूरत को सौंपा। उन्होंने मैच का उद्घाटन भी किया। अंपायर अजय शुक्ला (चित्रकूट) व सूर्य प्रकाश तिवारी (गिरवां) रहे। कमेंट्र्टर संदीप तिवारी व मोनू शुक्ला और स्कोरर पीयूष चौबे और आकाश गोस्वामी रहे। पुष्कर द्विवेदी, उत्तम पांडेय, अभिषेक मिश्रा, प्रेम स्वरूप द्विवेदी, आलोक शुक्ला, आयोजक चंदन शुक्ला, लवलेश यादव, पुरुषोत्तम चौबे, रामकृष्ण त्रिपाठी, छंगू कुशवाहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, तिंदवारी में जय मां काली क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में हुए मैच में पिपरगवां टीम ने निर्धारित ओवरों में 83 रन बनाए। जवाब में भैरम पुरवा टीम ने लक्ष्य हासिल कर मैच 4 विकेट से जीत लिया। मैन आफ दि मैच रोहित सिंह ने चार विकेट लिए।
दूसरा मैच अदरी व जसपुरा गांवों की टीमें के बीच हुआ। अदरी ने पहले बैटिंग कर 221 रन बनाए। जसपुरा टीम 65 रन पर आलआउट हो गई। अंपायर कमलेश द्विवेदी व पवन कुमार तथा कमेंट्रेटर मान सिंह व मनोज त्रिपाठी रहे। स्कोरर की भूमिका छोटू राजपत ने निभाई। आयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य आलोक सिंह, छापर प्रधान रिंकू तिवारी, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।