फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   National Award to Kajal in Children's Science Congress

बाल विज्ञान कांग्रेस में काजल को राष्ट्रीय अवार्ड

Mon, 28 Feb 2022 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
National Award to Kajal in Children's Science Congress
किशन। - फोटो : BANDA
गिरवां। 29वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2021-22 में ग्रामीण क्षेत्र के दो बालक-बालिकाओं ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर स्थान हासिल किया है। दोनों ही साधारण मजदूर परिवार के हैं। उनकी गुरु अध्यापक को भी सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

जिलास्तर पर अक्टूबर माह में और राज्यस्तर पर दिसंबर में बाल विज्ञान कांग्रेस आयोजित हुईं थीं। अब इसी माह 15 से 18 फरवरी तक अहमदाबाद में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजन हुआ। यहां उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट, गिरवां (महुआ) में 7वीं की छात्रा काजल ने जिला और राज्य स्तर पर सफलता हासिल करने के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करके अवार्ड जीता है।
विज्ञापन

उसे प्रोफेसर यशपाल मेमोरियल कल्चरल हेरिटेज अवार्ड से सम्मानित किया गया है। काजल को यह अवार्ड फसल उत्पादन में अभिवृद्धि में लघु शोध/प्रोजेक्ट पर मिला है। कॉजल की मां विमला पूर्व माध्यमिक विद्यालय, गिरवां में रसोइया हैं। पिता लल्लू मजदूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 6वीं के छात्र किशन को राज्य स्तरीय अवार्ड दिया गया है। इनके अलावा सहायक अध्यापक अर्चना देवी वर्मा (गिरवां) व इंद्रवीर सिंह (अनथुवा) को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल मेंटर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इंद्रवीर सिंह के निर्देशन में छात्र दीपू व हर्षित ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किए। माध्यमिक शिक्षक संघ नेता प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय आदि ने मेधावियों को शाबासी दी है।

 काजल।

काजल। - फोटो : BANDA

अर्चना।

अर्चना। - फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed