फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Nano urea and DAP are cheap and effective: CDO

नैनो यूरिया व डीएपी सस्ती व कारगर: सीडीओ

Wed, 02 Aug 2023 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 02 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Nano urea and DAP are cheap and effective: CDO
बांदा। विकास भवन में आयोजित कार्यशाला में ग्राम पंचायत सचिवों को नैनो यूरिया व डीएपी तरल के प्रति जागरूक किया गया। कहा कि यह सस्ती व कारगर है। लाने व ले जाने में सुविधाजनक। किसानों को इसके लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन


सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने कहा कि किसान नैनों उर्वरकों का सही मात्रा में, सही समय पर, सही तरह से इस्तेमाल करें तो निश्चित की उत्पादन में इजाफा होगा। किसान चार मिली यूरिया प्रति लीटर पानी मे घोल कर धान की रोपाई के 30-35 दिन बाद कर सकते हैं। कहा कि दानेदार यूरिया व डीएपी में सरकार छूट देती है। जब कि नैनो डीएपी में कोई सब्सिडी नहीं है। इसका प्रयोग कर देश को आर्थिक रूप से मजबूत करने में सहयोग होगा। कहा कि नैनो यूरिया व डीएपी के इस्तेमाल से नैनो डीएपी की एक बोतल की कीमत 600 रुपये है, जबकि दानेदार एक बोरी डीएपी की कीमत 1350 है। यह सस्ती व कारगर है।
विज्ञापन


पंकज अग्रवाल अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक कहा कि सहकारी सोसायटी के न्यू एमेंडमेंट 2023 से व्यवसाय में सहकारी समितियों को अधिक से अधिक लाभ कैसे प्राप्त हो इस विषय पर विस्तार से प्लानिंग की जा रही है। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक राजेश चौधरी ने कहा कि नैनो यूरिया व नैनो डीएपी को किसानों की लागत कम करेगी। कल्याण सिंह अध्यक्ष केंद्रीय उपभोक्ता ने कहा कि सहकारिता मंत्रालय का गठन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य कार्यपालक अधिकारी एके सिंह ने नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी और इफको के जल विलेय उर्वरक से होने वाले फायदे के बारे में बताया। अतर्रा समिति के अध्यक्ष उदित नारायण द्विवेदी, जिला सहकारी बैंक सुरेश उमर अग्निहोत्री, क्षेत्र प्रबंधक चित्रकूट इफको राजवीर सिंह आदि सहित सचिव मौजूद रहे। क्षेत्रीय प्रबंधक प्रतीक कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed