{"_id":"00d564e1eb5dfa24301893adb29719cc","slug":"name-trkaya-increase-voters-display-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम बढ़ाने में टरकाया, मतदाताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम बढ़ाने में टरकाया, मतदाताओं का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मतदाता सूची से नाम नदारद होने और आवेदन प्रारूप ब्लाक कार्यालय में लेने से मना कर देने पर कई गांवों के युवा मतदाताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को मवई बुजुर्ग गांव के लगभग एक सैकड़ा नए मतदाता अपना नाम दर्ज कराने के लिए बड़ोखर ब्लाक कार्यालय गए थे।
वहां एडीओ और कर्मचारी ने कई खामियां बताकर आवेदन लेने से मना कर दिया। इनकी अगुवाई कर रहे पुष्पेंद्र सिंह चुनाले ने आरोप लगाया कि ब्लाक कर्मचारी सुविधा शुल्क की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ब्लाक कार्यालय के गेट पर आवेदन पत्र हाथ में लेकर प्रदर्शन भी किया। इनमें कुबेर यादव, पवन अवस्थी, मनोज कुमार, रोहित कुमार, कमलेश यादव, राजेंद्र, सुरेश वर्मा, गीता देवी इत्यादि शामिल हैं।
विज्ञापन