{"_id":"6acd24717c6570ca2c0cb216","slug":"motorcyclist-dies-in-road-accident-banda-news-c-212-1-bnd1020-153336-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Mon, 12 Oct 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
तिंदवारी (बांदा)। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर सोमवार रात माटा गांव के पास पीछे से आए वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को पीएचसी तिंदवारी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है।
गुजरात के राजकोट जिले के वेरावल निवासी शिवम (24) पुत्र रामकिशोर अपने साथी शिवकुमार (20) निवासी पडरी गांव, कोतवाली बबेरू के साथ बाइक से पडरी जा रहा था। शिवकुमार ने बताया कि शिवम गुजरात में रहकर काम करता था और उसके गांव जा रहा था। सोमवार रात दोनों माटा गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
राहगीरों ने हादसे की सूचना यूपी-112 को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को पीएचसी तिंदवारी ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक डॉ. अमर सिंह ने बताया कि मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान शिवम के रूप में हुई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।