{"_id":"646d120aca82aed1cb0f5c07","slug":"motocyclist-died-after-hitting-a-truck-banda-news-c-12-1-249179-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत, चालक की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत, चालक की तलाश जारी
Wed, 24 May 2023 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 24 May 2023 12:51 AM IST
सार
मृतक के रिश्तेदार रामराज सिंह ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा था। परिवार में पत्नी रश्मि के अलावा चार पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि ट्रक का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बांदा जिले में चिल्ला रोड स्थित हीरा फैक्टरी से काम करके घर जा रहे बाइक सवार मजदूर को ट्रक ने टक्कर मार दी। उसे अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। रास्ते में बगिया गांव के पास उसकी मौत हो गई। चिल्ला थाना क्षेत्र के भड़ौली गांव निवासी दीपक सिंह (36) चिल्ला रोड स्थित एक हीरा फैक्टरी में काम करता था।
विज्ञापन
सोमवार देर शाम वह काम खत्म करके बाइक से गांव जा रहा था। पलरा गांव के पेट्रोल पंप के पास सामने से आए ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट भी टूट गया। ग्रामीणों और परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां से उसे 108 एंबुलेंस से कानपुर ले जाया जा रहा था। रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के रिश्तेदार रामराज सिंह ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा था। परिवार में पत्नी रश्मि के अलावा चार पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि ट्रक का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन