फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mother tongue increases the feeling of patriotism among people

मातृभाषा लोगों में राष्ट्र प्रेम की बढ़ाती है भावना

Tue, 22 Feb 2022 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Mother tongue increases the feeling of patriotism among people
मातृभाषा दिवस में उपस्थित छात्र-छात्राएं व कॉलेज निदेशक। संवाद - फोटो : BANDA
अतर्रा। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बहुभाषी शिक्षा के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग चुनौतियां और अवसर विषय पर हुई गोष्ठी में निदेशक प्रो. एसपी शुक्ल ने कहा कि मातृभाषा प्रत्येक देशवासी में राष्ट्र प्रेम की भावना में वृद्धि करती है।
विज्ञापन

गोष्ठी में डॉ.अर्चना सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक आयोजन से व्यक्तित्व विकास की वृद्धि होती है। कुलसचिव डॉ. आशुतोष तिवारी ने शिक्षा के सदुपयोग एवं आत्मनिर्भर राष्ट्र निर्माण में सहयोग के लिए प्रेरित किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने विश्व में भाषाई और सांस्कृतिक विविधता और बहुभाषिता को बढ़ावा देने का संदेश देते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

फिर छात्र-छात्राओं ने देश के अलग-अलग राज्यों में बोली जाने वाली भाषाओं पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए और नुक्कड़ नाटक से मतदान की प्रेरणा दी गई। इस दौरान शांतनु शुक्ला, अनिल चौधरी, अरिदम सिंह, मंजरी गंगवार, सोनाली पांडेय, पूजा सोनकर, कुंवर संदीप, दीपेश आदि शामिल रहे। संचालन सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधि टीम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed