{"_id":"68cafa17598dd703bd099906","slug":"mother-and-daughter-in-law-along-with-younger-brother-were-beaten-with-a-rod-and-left-bleeding-banda-news-c-212-1-sknp1006-133417-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: छोटे भाई समेत मां व बहू को रॉड से पीटकर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: छोटे भाई समेत मां व बहू को रॉड से पीटकर किया लहूलुहान
विज्ञापन
बांदा। घर पर कब्जा करने के इरादे से भाई ने अपने परिवार के साथ दूसरे भाई व उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। रॉड से भाई, उसकी पत्नी व मां को पीटकर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में आरोपी भाई व उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बलखंडी नाका मोहल्ला निवासी रवि गुप्ता (32) ने बताया कि बुधवार को सुबह 10 बजे वह अपने मकान के निचले हिस्से में पत्नी नीलम गुप्ता (28) व मां अनीता गुप्ता (65) के साथ था। तभी मकान के ऊपरी तल से उसका बड़ा भाई पिंटू गुप्ता, उसकी पत्नी प्रीति, पुत्र नितिन, छोटा भाई बबलू उसकी पत्नी शशि, साला अमित व राहुल आए और रॉड से उन पर हमला कर दिया।
उन्हें पीटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट में रवि का सिर फट गया। रवि का कहना है कि पिंटू पूरे मकान में कब्जा करना चाहता है। इसी के चलते उसने यह वारदात की है। रवि ने पिंटू आदि के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया है।