फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Moradabad, Gorakhpur and won the semi-final

गोरखपुर व मुरादाबाद ने जीते सेमी फाइनल मैच

Thu, 20 Oct 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 20 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Moradabad, Gorakhpur and won the semi-final
प्रदेश स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता में भिड़तीं बरेली व आगरा की टीमें। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। यहां चल रही प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय स्तर वालीबाल प्रतियोगिता में तीसरे दिन प्रदेश के विभिन्न मंडलों की 20 टीमें अपने-अपने पूल की विजेता टीमों से भिड़ी रहीं। गोरखपुर ने चार और झांसी व बरेली ने 3-3 मैच जीते।

विज्ञापन


आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज की मेजबानी में स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे मैचों में गुरुवार को विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष जीसी दिनकर ने मैचों की शुरूआत कराई। साथ ही विजेता टीम को दस हजार और उप विजेता टीम को पांच हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन


अंडर-14 में पहला मुकाबला गोरखपुर और लखनऊ मंडल के बीच हुआ। गोरखपुर ने 25-4 व 25-7 से मैच जीत लिया। दूसरे मैच में बरेली मंडल ने आगरा को 25-18, 25-18 से हराया। वाराणसी ने लखनऊ को 12-25, 6-25, आगरा ने वाराणसी को 19-25 व 25-55 से, बरेली ने लखनऊ को 25-12, 25-19 से, गोरखपुर ने आगरा को 26-24 व 25-21 से शिकस्त दी। वाराणसी ने बरेली को 25-21 व 25-23 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 बालक वर्ग में लखनऊ को 13-25 व 16-25 के अंतर से हराकर झांसी विजेता बनी। अंडर-14 बालिका वर्ग मे लखनऊ मंडल ने इलाहाबाद को 19-25, 19-25 व मुरादाबाद मंडल ने लखनऊ को 24-26 व 19-25 से पराजित किया। अंडर-19 बालिका में इलाहाबाद मंडल ने गोरखपुर को, अलीगढ़ ने मुरादाबाद को, लखनऊ ने चित्रकूट मंडल को हराया। आगरा टीम न आने से झांसी मंडल को वाक ओवर मिला।

दूसरे मैच में झांसी ने चित्रकूट मंडल को हराया। दोपहर बाद शुरू हुए पहले सेमी फाइनल में गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज ने इलाहाबाद व बरेली मंडल को हराया। बालक वर्ग अंडर-14 के सेमीफाइनल मुकाबले में मुरादाबाद ने इलाहाबाद को और अंडर-19 बालक वर्ग में गोरखपुर ने लखनऊ को पराजित किया।


निर्णायक मंडल में क्रीड़ा प्रभारी केपी सिंह, शिवकुमार गुप्ता, श्याम नरेश सिंह, वीरेंद्र चंदेल, राजेश सिंह, सबल सिंह, अजीत सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, राहुल शुक्ला शामिल रहे। स्कोरर जावेद अख्तर, मनबोधन, रणविजय सिंह, कृष्णदत्त शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, रमेशचंद्र, राकेश वर्मा, रविशंकर पाल, शाहिद वली खां रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed