{"_id":"66eb2820c1e4fd938d0eeb74","slug":"money-was-stolen-by-breaking-the-counters-of-two-vegetable-shops-banda-news-c-212-1-sknp1006-115780-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: सब्जी की दो दुकानों के काउंटर तोड़कर रुपये किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: सब्जी की दो दुकानों के काउंटर तोड़कर रुपये किए पार
विज्ञापन
अतर्रा। मंडी परिसर स्थित सब्जी का थोक व्यापार करने वाले दो व्यापारियों का दिनदहाड़े काउंटर तोड़कर चोरों ने रुपये पार कर दिए। व्यापारियों ने कोतवाली में चोरी की सूचना दी है।
कस्बे की बदौसा रोड स्थित मंडी परिसर में थोक सब्जी विक्रेताओं की दुकानें हैं। यहां व्यापारियों की दुकानें सुबह पांच बजे से नौ बजे तक खुली रहती हैं। इसके बाद व्यापारी दुकानें बंद कर चले जाते हैं। सोमवार को दोपहर व्यापारी दुकानें बंदकर घर चले गए। इसी दौरान मौका पाकर चोरों ने सब्जी व्यापारी मुन्ना व रोहित की दुकान में घुसकर काउंटर तोड़कर 700 रुपये पार कर दिए। अगले दिन जब व्यापारी दुकान पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हो सकी। व्यापारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी देखे तो उसमें चोरों की फुटेज कैद हो गई है।
सब्जी व्यापारी राजा, राकेश,राजू, आनंद राजा पप्पू, गेंदा, शानू आदि ने बताया कि मंडी परिसर में ही यूपी-112 पीआरवी का कार्यालय सहित चंद कदम की दूरी में एसडीएम कार्यालय स्थित है। व्यापारियों ने थाना पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने बताया कि सब्जी व्यापारियों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।