फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Money Makar Sankranti with faith, enthusiasm and fair

आस्था, उत्साह और मेला के साथ मनी मकर संक्रांति

Wed, 15 Jan 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Money Makar Sankranti with faith, enthusiasm and fair
भूरागढ़ नटबली मेला में दिवारी नृत्य का प्रदर्शन करते कलाकार। - फोटो : BANDA
बांदा। मकर संक्रांति परंपरागत और धार्मिक रस्मों-रिवाजों के साथ आस्था और उत्साहपूर्वक मनाया गया। नदी-सरोवरों में सुबह से ही डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं का जमघट रहा। स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दिया और ब्राह्मणों व गरीबों को खिचड़ी दान की। मुख्यालय में भूरागढ़ दुर्ग में दूसरे दिन भी मेले की धूम रही। उधर, चिल्ला में यमुना-केन संगम पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई और पूजन किया।
विज्ञापन

शहर के संकट मोचन, महेश्वरी देवी, बांबेश्वर, कालीदेवी, सिंहवाहिनी, कटरा शिव मंदिर में भक्तों ने पूजा-अर्चना की और खिचड़ी व तिल के लड्डू चढ़ाए। भूरागढ़ दुर्ग के पास केन किनारे दूसरे दिन भी नटबली मेले की धूम रही। कई आस्थावानों ने यहां खिचड़ी वितरित की।
विज्ञापन

डीएम हीरा लाल ने भी मेले का जायजा लिया और भूरागढ़ दुर्ग में स्थित शहीद स्मारक में शहीद क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी। बड़ी संख्या में लोगों ने नौकायन का लुत्फ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मढ़ीदाई मंदिर में की पूजा-अर्चन
बबेरू। सुबह से ही मकर संक्रांति को लेकर श्रद्धालुओं में जोश रहा। मढ़ीदाई मंदिर में पूजा-अर्चना और खिचड़ी दान के लिए बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा। क्षेत्र के मरका और औगासी घाटों पर यमुना नदी में भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने डुबकी लगाकर खिचड़ी दान की।
केन नहर में लगाई डुबकी
अतर्रा। श्रद्धालुओं ने केन नहर में स्नान के बाद खिचड़ी दान की। सूर्य को अघ्र्य दिया। गौराबाबाधाम में पुजारी मुन्नादास ने पूरे दिन खिचड़ी वितरित की। इसमें समाजसेवी भी शामिल रहे। चूड़ी गली में स्थित बड़ी माता, शीतला माता, शारदा मंदिर, काली मंदिर, भद्र काली मंदिर आदि में भी पूजा और खिचड़ी दान की धूम रही।
पतंग उड़ाने की भी रस्म अदा की गई। फतेहगंज क्षेत्र के कोल्हू बाबा बाण गंगा आश्रम कुंड में बड़ी संख्या में लोगों ने स्नान किया। किवदंती है कि यहां वनवास के समय भगवान रामचंद्र, लक्ष्मण औचर सीता जी ने रात्रि विश्राम किया था। भागवत गुप्ता, राजेश कुमार, संजय, किशोर, रामबाबू पटेल, अब्दुल खां, ब्रजनंदन गुप्ता, छोटा पटेल, सूरज कोटेदार आदि शामिल रहे।
नीलकंठेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता
कालिंजर। तड़के से ही यहां दुर्ग में नीलकंठेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। कोटि तीर्थ तालाब और बुड्ढा-बुड्ढी तालाब में डुबकी लगाने के बाद जलाभिषेक किया गया।

उधर, नरैनी में बरूवा स्योढ़ा के रामचंद्र पहाड़ और शिवपुर के रनगढ़ किला घाट पर स्नान कर श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव को अर्घ्य देते हुए खिचड़ी दान की। रनगढ़ घाट पर सीमावर्ती मध्य प्रदेश के श्रद्धालु भी आए। यहां मेला का नजारा रहा।

मकर संक्रांति मेले में नौकायन का लुत्फ लेते मेलार्थी।

मकर संक्रांति मेले में नौकायन का लुत्फ लेते मेलार्थी।- फोटो : BANDA

अतर्रा में खिचड़ी बांटते श्रद्धालु।

अतर्रा में खिचड़ी बांटते श्रद्धालु।- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed