फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Mobile thief arresting interstate gang

अंतरराज्यीय गिरोह के मोबाइल चोर गिरफ्तार

Sat, 20 Apr 2019 11:30 PM IST
banda Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 20 Apr 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mobile thief arresting interstate gang
मोबाइल चोर गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी देते अपर एसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को सुबह जीआईसी गेट के पास दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 36 मोबाइल  बरामद किए हैं। इनकी कीमत लगभग पौने छह लाख रुपये बताई गई है। पकड़े गए दोनों झारखंड निवासी हैं। पुलिस ने इन्हें अंतररज्यीय मोबाइल चोर गिरोह का सदस्य बताया है।
विज्ञापन




शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने पुलिस कार्यालय में मीडिया को बताया कि कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा, एसआई अनिरुद्ध प्रताप सिंह व अनूप पांडेय (सिविल लाइन चौकी), उपेंद्र सिंह (बलखंडीनाका चौकी) और मुख्य आरक्षी इकबाल खां और कांस्टेबल वीर सिंह ने घेराबंदी कर चंदर नोनिया पुत्र सौदागर निवासी बाबूपुर (साहबगंज, झारखंड) और मनोज सिंह पुत्र सुशील सिंह निवासी तीन पहाड़ (साहबगंज, झारखंड) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इन्होंने स्वीकार किया वह बालकों को लालच देकर उनसे मोबाइल फोन चुरवाते हैं। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दोनों का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed