फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   MNREGA Lokpal in four districts of Bundelkhand

बुंदेलखंड के चार जिलों में मनरेगा लोकपाल

Thu, 07 Oct 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
MNREGA Lokpal in four districts of Bundelkhand
बांदा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के कार्यों पर नजर रखने के लिए लोकपाल नियुक्त करने के निर्णय पर शासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश के 26 जिलों में मनरेगा लोकपाल नियुक्त किए जा रहे हैं। इनमें बुंदेलखंड के चार जिले शामिल हैं। चयन समिति ने अपनी संस्तुति दे दी है।
विज्ञापन

मनरेगा लोकपाल के लिए पिछले दिनों आवेदन पत्र मांगे गए थे। इनकी नियुक्ति 2 वर्ष के लिए होगी। आयु अधिकतम 65 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रति माह मानदेय भी मिलेगा। प्रदेश के ग्राम विकास आयुक्त ने 26 जिलों के लिए चयन समिति द्वारा संतुति किए नामों की सूची जारी की है। इसमें 30 दिन के अंदर आपत्ति भी दाखिल की जा सकती है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में बांदा में डॉ. नंदलाल शुक्ल (पूर्व प्राचार्य जेएन कॉलेज, बांदा), चित्रकूट में शिवपूजन सिंह (कोर्रम, बबेरू), हमीरपुर में डॉ. वीरेंद्र सिंह चंदेल (कानपुर) और जालौन में गंगा सिंह सेंगर (कानपुर) के नाम पैनल में शामिल हैं। इनके अलावा फतेहपुर में राजबहादुर यादव (प्रयागराज), उन्नाव में अतुल निगम (कानपुर) और हरदोई में डॉ. अरविंद कुमार सिंह (लखनऊ) को मनरेगा लोकपाल के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा शिकायतों का करेंगे निराकरण
बांदा। मनरेगा के कार्यों में होने वाली शिकायतों का निराकरण करने के लिए लोकपालों की नियुक्ति की जा रही है। पूर्व में भी यह नियुक्त हो चुके हैं। सेवा निवृत्त सिविल सर्वेंट या शिक्षाविद इसमें आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते वह किसी राजनीतिक दल या प्रतिबंधित संगठन के सदस्य न हो। अध्यापन या शासकीय या सिविल सोसाइटी संगठन में कम से कम 30 वर्ष का अनुभव हो। नियुक्ति अधिकतम 2 वर्ष के लिए होगी। कार्य मूल्यांकन के आधार पर एक-एक वर्ष के लिए 2 बार बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed